बस्ती, अप्रैल 16 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज क्षेत्र में आगजनी की घटना के दौरान भीड़ को उकसाने और पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे शांतिभंग की आशंका में एसडीएम कोर्ट में पेश किया।आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस को माफीनामा भी सौंपा है।गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व नगर पंचायत क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक आक्रोशित होकर लापरवाही बरतने वाले व्यक्ति को पीटने की बात कह रहा था और पुलिस के खिलाफ...