अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र स्थित सैदगोरारी निवासी महजरुद्दीन उर्फ़ मजहर तथा इसी थाना क्षेत्र के चौहट्टा निवासी मो.कमर को गिरफ्तार किया है। दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल करवा चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि इसके खिलाफ वर्ष 2018 में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला और गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अदालत पर हाजिर न होने के कारण गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.