पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोपी को सात साल की सजा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरनगर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को कोर्ट ने सात साल की सजा व सात हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।अभियोजन के अनुसार 30 जून 2018 को नई मंडी कोतवाली पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई बदमाश आरिफ उर्फ गोलू निवासी फौलादपुर थाना दोघट जनपद बागपत पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ 10 सितम्बर 2018 को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। मामले में एडीजीसी प्रविंद्र कुमार व कुलदीप पंुडीर ने कोर्ट में पैरवी की। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.