पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला सात माह बाद गिरफ्तार
हमीरपुर, जून 13 -- हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव के केवटन डेरा में चौकी प्रभारी और कांस्टेबल के ऊपर जानलेवा हमले करने के मामले में सात माह बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस प्रकरण में नामजद किए गए करीब 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बता दें कि मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर भी किया गया था। जानकारी के अनुसार दो दिसबंर 2025 की रात एक शिकायत के बाद थाना कुरारा के हरौलीपुर पुलिस चौकी का सिपाही उमराहट गांव पंचायत के केवटन डेरा पहुंचा था, जहां से एक युवक को लेकर आते समय भीड़ ने सिपाही को घेरकर बुरी तरह से मारापीटा था। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद सिंह की रिवाल्वर छीन ली गई थी। चौकी इंचार्ज को भी जान बचाकर भागना पड़ा था। गंभीर रूप से घायल सिपाही का कई दिन तक कानपुर में इलाज हुआ। तब कहीं ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.