रांची, मार्च 13 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) याचिका दायर कर एक महिला को अदालत के समक्ष प्रस्तुत कराने की मांग की गई है। यह याचिका रंजन महतो की ओर से दायर की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी बहन निरोशा देवी को पुलिस द्वारा जबरन उठाकर ले जाया गया है। याचिका में कहा गया है कि 12 फरवरी 2026 की शाम करीब सात बजे कुछ पुलिसकर्मी याचिकाकर्ता के घर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उनकी बहन निरोशा देवी, उनके पति और उनके बेटे को अपने साथ ले गए। याचिकाकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी स्पष्ट कारण के उन्हें हिरासत में लिया और इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। इस घटना के बाद से परिवार के लोगों में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।पुलिस अधिकारियों को निर्देश देन...