पीलीभीत, मार्च 18 -- पूरनपुर। हजारा क्षेत्र के गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज की विमला कौर पत्नी सुच्चा सिंह ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी को उनके बेटे की शादी हुई थी। घर में नकदी और बहू के सोने चांदी के जेवरात रखे हुए थे। आरोप है गांव तीन लोगों ने घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। चोरों को मौके पर पकड़ लिया गया। इस पर चोरों ने मारपीट की। सुबह घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने चोरों से जेवर और नकदी बरामद कर लिए। चोरों के गलती मानने के बाद पुलिस ने उनसे नकदी और आभूषण ले लिए और कुछ दिन में वापस करने कहा लेकिन अभी तक चोरी का सामान वापस नहीं किया गया। विमलाकौर मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.