फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- कायमगंज, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलाखेल में पुलिस पर घर में जबरन घुसकर कीमती आभूषण और नकदी लूटने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने घटना को वैध दिखाने के लिए बाद में निर्दोष परिजनों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। न्यायालय के आदेश पर अब कोतवाली पुलिस ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहल्ला कलाखेल निवासी सायदा बेगम ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा कि 26 जनवरी की रात करीब दो बजे कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सोमवीर, जितेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र तिवारी का0विजय गुर्जर, सचिन कुमार, जितेन्द्र सिंह, विकास बाबू, पवन चाहर समेत सात आठ पुलिसकर्मी बिना किसी वारंट या पूर्व सूचना के उनके घर में घुस आए। महिला का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.