पुलिस पर कुत्ता छोड़कर भागा तस्कर बाबा, घेराबंदी कर दबोचा
बरेली, सितम्बर 7 -- शाही (बरेली), संवाददाता। चेकिंग के दौरान पुलिस स्मैक तस्कर गिरोह की घेराबंदी की तो इसमें शामिल बाबा पुलिस पर जर्मन शेफर्ड कुत्ता छोड़कर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर बाबा समेत चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 102.15 ग्राम स्मैक, 82500 रुपये, तीन मोबाइल फोन, कार, बुलेट और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया है। शाही थाना पुलिस शनिवार सुबह मिर्जापुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे संदिग्ध हालत में खड़े बुलेट सवार तीन युवक और एक कार में जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते के साथ बैठे साधु वेषधारी व्यक्ति से पूछताछ की तो वे भागने लगे। पुलिस ने बुलेट सवार तीनों युवक तो फौरन पकड़ लिए लेकिन कार में बैठे बाबा ने पुलिस पर कुत्ता छोड़ दिया और भाग निकला। हालांकि पुलिस ने चारों ओर से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.