मेरठ, मार्च 18 -- लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार सुबह अलीपुर गांव में भूरी पत्नी अनीश और रानी पत्नी साजिद के परिवारों में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट और पथराव हुआ था, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। मंगलवार को रानी पत्नी साजिद अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। आरोप लगाया कि पुलिस को मामले की सूचना दी गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोपी पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.