पुलिस पर कांवड़ खंडित करने का आरोप, जमकर हंगामा
हरिद्वार, अगस्त 5 -- कांवड़ यात्रा के दौरान चंडीघाट चौक पर देर रात अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान एक कांवड़िये की कांवड़ नीचे गिरने के बाद कांवड़ियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। कांवड़ियों ने पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में होने का आरोप भी लगाया। वायरल वीडियो में कांवड़ियों का एक दल पुलिसकर्मियों से तीखी नोक झोंक करता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में एक कांवड़िये की कांवड़ अचानक नीचे गिर गई। जिसके बाद साथ चल रहे कांवड़िए आक्रोशित हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पर कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: निर्धारित मार्ग से निकलने को लेकर कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक आरोप है कि इस दौरान कुछ कांवड़िये पुलिसकर्मी के पीछे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.