सीतापुर, अप्रैल 22 -- तंबौर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तंबौर के देवी माता मंदिर प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कारियों ने पुलिस पर कथित रूप से उत्पीड़न के आरोप लगाए। थाना प्रभारी का पुतला भी फूंका। धरने में शामिल लोगों का आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और कथित दुर्गा विसर्जन यात्रा के दौरान हुई मारपीट के मामले की दोबारा विवेचना कराई जाए। धरना स्थल पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। मौके पर तंबौर पुलिस के अलावा सीओ लहरपुर, थाना रेउसा, तालगांव की पुलिस टीम मौजूद रही। यह भी पढ़ें- महिला पुलिस अफसरों ने आक्रोशित महिलाओं को मनाया यह भी पढ़ें- बाकेगंज बवाल: म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.