बाराबंकी, जनवरी 25 -- बाराबंकी। गणतंत्र दिवस को उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम के लिए पुलिस परेड ग्राउंड को भव्य रूप से सजाया गया है रात में सभी सरकारी व निजी भवन तिरंगे झाललों से जगमग कर उठी। इसे देखने के लिए भी लोग घरों से निकले। बच्चों में भी गणतंत्र का खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह सजी दुकानों पर बच्चे तिरंगा झंडा, कैप व बैंड खरीदते हुए बच्चे दिखाई दिये। परेड ग्राउंड में बनाई गई रंगोली: पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया गया। परिसर में रंगरोगन का कार्य पूरा किया गया तो परिसर में ही भव्य रंगोली भी बनाई गई। सोमवार को होने वाली गणतंत्रदिवस परेड में नौ टुकडियां शामिल हो रही है। इसके साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.