पुलिस परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
आजमगढ़, जून 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए जीआरपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी थानाध्यक्ष नासिर हुसैन के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड टीम के साथ स्टेशन परिसर और ट्रेनों में व्यापक तलाशी अभियान चला। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड तथा यात्री प्रतीक्षालयों की गहन जांच की गई। डॉग स्क्वायड की सहायता से संदिग्ध वस्तुओं और ज्वलनशील पदार्थों की तलाश की गई। इसके अलावा स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों तथा विभिन्न ट्रेनों में सफर कर रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके यात्रा संबंधी विवरण की जांच की गई। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया व्यापक जांच अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.