अमरोहा, मार्च 7 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित दरोगा एवं समकक्ष पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा आगामी 14 और 15 मार्च को जनपद में आयोजित की जाएगी। जिले में कुल दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 19584 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र को एक सेक्टर में विभाजित किया गया है और हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों का चयन जिला मुख्यालय से दस किमी के दायरे में किया गया है। इनमें एकेके इंटर कॉलेज, भगवत सरन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आईएम कॉलेज, जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए, जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज ब्लॉक-ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.