कौशाम्बी, जनवरी 11 -- एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर रविवार को जनपद के सभी थानों, पुलिस चौकियों एवं कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया। थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात तथा आवासीय क्षेत्रों की गहन सफाई की। कूड़ा-करकट का उचित निस्तारण कर स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया। पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता ही सेवा के नारे को आत्मसात करते हुए प्रतिदिन सफाई बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण में कार्य करने का संकल्प लिया। आम जनमानस को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। एसपी ने निर्देश दिए कि स्वच्छता निरंतर प्रक्रिया है, इसलिए सभी परिसर सदैव सुव्यवस्थित रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.