बिजनौर, जनवरी 27 -- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वामा सारथी, पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस लाइन्स, बिजनौर में विविध सांस्कृतिक व बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन एसपी निर्देशन एवं वामा सारथी अध्यक्ष रिया झा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नन्हे प्रतिभागियों ने तिरंगा, संविधान, वीर शहीदों और भारत की सांस्कृतिक विविधता को अपने रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से जीवंत किया। देशभक्ति क्विज प्रतियोगिता में भारत के संविधान, स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय प्रतीकों और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए। पुलिस लाइन्स परिसर में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। देशभक्ति की थीम पर बनाई गई रंगोलियों ने प...