पुलिस परिवार परामर्श केंद्र चार बिखरे परिवार फिर हुए एक
संभल, जून 13 -- पुलिस अधीक्षक संभल कृष्ण कुमार के निर्देशन में संचालित पुलिस परिवार परामर्श एवं सुलह-समझौता केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइन बहजोई में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष डॉ. रूकमपाल सिंह ने की। इस दौरान पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया। बैठक में कुल 55 पत्रावलियों की सुनवाई की गई, जिनमें से 26 मामलों का निस्तारण किया गया। काउंसलर्स की मध्यस्थता और समझाइश के बाद चार परिवारों के बीच समझौता कराया गया, जिसके बाद पति-पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई। इसके अलावा नौ मामलों में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई, जबकि 13 पत्रावलियां आवेदक अथवा आवेदिका के काउंसलिंग में उपस्थित न होने तथा मामले को आगे न बढ़ाने के कारण बंद कर दी गईं। बैठक के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.