पूर्णिया, अप्रैल 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की पूर्व संयोजिका माधुरी कुमारी के निधन पर केंद्र के सदस्य दिलीप कुमार दीपक, स्वाति वैश्यंत्री, बबीता चौधरी, रविंद्र शाह, जिनत रहमान, प्रमोद जयसवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। माधुरी कुमारी इससे पूर्व महिला थाना अध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत रह चुकी थीं। वे डॉ. उमेश कुमार की धर्मपत्नी थीं। अपने मधुर भाषी, मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव के कारण वे सभी के बीच लोकप्रिय थीं। गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के प्रति उनके मन में विशेष संवेदना और सेवा भावना थी, जिसे सदैव याद किया जाएगा। उनके असामयिक निधन से समाज एवं पुलिस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की पूर्व संयोजिका के निधन पर शोक ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान...