पुलिस परिवार के सात मेधावी आगरा में सम्मानित
मथुरा, जून 10 -- पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी द्वारा आगरा पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में मथुरा पुलिस परिवार के सात मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में वामा सारथी अध्यक्षा मोनी शांडिल्य एवं पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मथुरा के पुलिस मार्डन स्कूल के हाईस्कूल के विद्यार्थी मो. परवेज, हिमांशु चौधरी, अनन्या यादव, अंशिका यादव, दीपांशु कुमारी, समर्थ सिंह व इंटरमीडिएट के लविश कांत को वामा सारथी सदस्या हर्षिता ने स्वयं मंच से विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.