कटिहार, फरवरी 25 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर थाना परिसर में पुलिस-पब्लिक सप्ताह दिवस के मौके पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो के नेतृत्व में फैंसी एक दिवसीय वॉली बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार महतो ने बताया कि पुलिस पब्लिक सप्ताह दिवस के मौके पर एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन में चार टीमों ने भाग लिया।उक्त टूर्नामेंट के वीनर टीम केवाला को प्रथम पुरस्कार और रनर टीम पथरवार को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख सह जदयू जिला युवा अध्यक्ष अमित साह,मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह,प्रमोद कुमार मेहता, मोहम्मद तारिक अनवर एवं मोहम्मद जहांगीर आलम सहित सभी टीमों के दर्जनों खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.