सराईकेला, मई 9 -- सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के नुवागांव पंचायत सभागार में शुक्रवार को पुलिस-पब्लिक समन्वय स्थापित करने के लिए जनसुनवाई हुई। जिसमें थाना प्रभारी विनय कुमार, मुखिया जयश्री वोदरा, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखा। जिन्हें थाना प्रभारी विनय कुमार ने गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। थाना प्रभारी विनय कुमार ने सामाजिक कुरीतियों यथा डायन प्रथा और बच्चा चोरी की अफवाहों के खिलाफ ग्रामीणों को सचेत किया। साइबर अपराध से बचाव और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- सरायकेला: नुवागाँव में पुलिस की जनसुनवाई, कुरीतियों और साइबर अपराध के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक ...