पुलिस-पब्लिक समन्वय को लेकर जयनगर में निकाला गया पैदल मार्च
कोडरमा, मई 9 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशिष के निर्देश पर मायका इंस्पेक्टर सुजीत कुमार के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च जयनगर थाना परिसर से शुरू होकर पेठियाबागी चौक तक पहुंचा। पैदल मार्च के दौरान मायका इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। वहीं थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि पुलिस हमेशा आम जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। यह भी पढ़ें- लूटपाट और चोरी की घटनाओं पर रोकथाम को लेकर पुलिस की पैदल मार्च उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.