हाजीपुर, मार्च 17 -- वैशाली । संवाद सूत्र थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को किया गया। थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों में सूखा नशा करने का मुद्दा छाया रहा। दाउदनगर पंचायत के मुखिया ई. राहमानी ने एसपी से कहा कि बड़ी संख्या में युवा इसके आदि बन गए हैं। इस पर सख्त लगाम लगाएं। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने समाधान का आश्वासन दिया। गोष्ठी में वैशाली पंचायत के सरपंच अरुण मिश्रा ने वैशाली के पर्यटक स्थल स्थित होटलों में देह व्यापार एवं अनैतिक गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं अमृतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सिकंदर पासवान एवं उप मुखिया शशि यादव ने क्षेत्र के सभी पान दुकानदार पर सूखा नशा बेचक...