जमुई, मार्च 8 -- खैरा । निज संवाददाता शहीद सुनील कुमार मुर्मू स्टेडियम कर्माटांड़ में शनिवार पुलिस-पब्लिक मैत्री शारीरिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 100 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्त्रम के दौरान दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गईं। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शको भी उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्त्रम काफी सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्त्रम को सफल बनाने में मंटू कुमार, अजीत कुमार, कुंदन कुमार और ऋषि कुमार की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्त्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी इंजीनियर पवन कुमार समाजसेवी नंदू रविदास तथा गढ़ी थाना अध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा मौजूद थे। इस अवसर पर इंजीनियर पव...