पूर्णिया, जनवरी 29 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस-पब्लिक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। अकबरपुर क्रीड़ा मैदान में आयोजित इस रोमांचक मुकाबले में पब्लिक एलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस एलेवन को 8 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैच में टॉस जीतकर पुलिस एलेवन के कप्तान अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन पब्लिक एलेवन के गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के सामने पुलिस एलेवन के बल्लेबाज टीक नहीं सके और पूरी टीम 14 ओवर में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पब्लिक एलेवन की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए केवल दो विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.