कटिहार, अप्रैल 15 -- कटिहार। एक संवाददाता मंगलवार को फलका थाना परिसर में नए थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ परिचय करना और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करना था।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा कायम रखना और अपराध पर नियंत्रण पाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।थानाध्यक्ष ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपना मोबाइल नंबर देते हुए अपील की कि क्षेत्र में किसी भी अप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.