मधुबनी, मार्च 20 -- बेनीपट्टी। एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बिहार सरकार के सात निश्चय अभियान के तहत सातवें निश्चय इजी ऑफ लिविंग में लोगों की समसयाओं को सुनकर उसके निदान के लिए तत्काल पहल करना होता है। डीएसपी अमित कुमार के जनसंवाद में दस आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखी। समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। डीएसपी ने बताया कि इसके तहत लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल इसका निदान किया जाना है। यह सरकार की एक अच्छी पहल है। इसमें लोगों की समस्याओं का तत्काल सुनवाई होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.