खगडि़या, मार्च 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता एसपी राके श कुमार ने मंगलवार को जिले के दर्जन भर पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बल के जवानों क ो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। एसपी राकेश कुमार ने कांड अनुसंधान में तेजी और परिणाम लाने वाले पुलिस पदाधिकिारयों को सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार फरवरी माह में सबसे अधिक कांडों के निष्पादन करने वाले चौथम थाना के एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह, नगर थाना के ट्रेनी दरोगा प्रशांत कुमार, चौथम थाना के पुअनि भानू प्रताप सिंह, मुफ्फसिल थाना के सअनि पंकज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं फरवरी माह में सबसे अधिक कांडों के निष्पादन का नेतृत्व करने वाले नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं गोगरी थानाक्षेत्र में एक आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिल...