सहरसा, अप्रैल 11 -- सहरसा , नगर संवाददाता। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय दो कमलेश्वर प्रसाद सिंह को भारतीय नगर रेड लाइट एरिया मामले में बेहतर काम के लिए अपर पुलिस महानिदेशक डॉ अमित कुमार जैन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। बीते 7 जनवरी को सोशल मीडिया पर प्राप्त आसूचना के आधार पर आपके द्वारा अनैतिक देह व्यापार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए सहरसा जंक्शन के पास भारतीय नगर वार्ड 35 में अवैध रूप से चल रहे रेड लाईट एरिया में छापामारी कर जबरन देह व्यापार के धंधे में शामिल किए गए 6 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया था। इस अपराध में शामिल कुल 10 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया था। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कराते हुए वैज्ञानिक तरीके से काण्ड के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। महानिरीक्षक ने कहा कि आप...