सराईकेला, मई 9 -- सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस द्वारा शनिवार को टाउन हॉल में शनिवार को पुलिस पदाधिकारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों में पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना था । फर्स्ट एड एवं ब्रीथ एनालाइजर के उपयोग को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना था।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, डीएसपी हेडक्वार्टर पूजा कुमारी, डीएसपी मुख्यालय प्रदीप उरांव, डॉ. चंदन एवं डॉ. अनिर्बन महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित...