कानपुर, जुलाई 17 -- कानपुर, संवाददाता। दो दिन पहले रेउना में पकड़े गए ठग गिरोह के बाद अब पुलिस ने सचेंडी से 13 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। चार गांवों में 125 पुलिसकर्मियों ने दबिश मारी और ड्रोन से निगरानी करने के बाद इन्हें धर दबोचा। हालांकि 20 से ज्यादा शातिर फरार हो गए। ये लोग भी रेउना वाले गैंग की तरह पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगा पुलिस अधिकारी बन ठगते थे। साथ ही पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर भी ठगी करते थे। इनके पास से 29 मोबाइल, तीन कार और कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। गैंग इतना शातिर है कि गांव जाने वाली सड़क को खोदकर रखता था ताकि पुलिस आए भी तो मुश्किल से गांव पहुंच सके और तब तक वह लोग फरार हो जाएं।

गिरफ्तारी का विवरण पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल के जरिए मिली जानकारी के आधार पर सचेंडी के गज्जा ...