पुलिस ने 92 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बगहा, मार्च 25 -- बेतिया। विभिन्न थाने की पुलिस टीम सोमवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 92 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 49 वारंटी समेत 92 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 14 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। गैर जमानतीय 47 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 101 लीटर 400 मिलीलीटर शराब जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से एक लाख 85 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.