जहानाबाद, अप्रैल 21 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना के पुलिस ने 9 नंबर स्यूलिस के पास 86 लीटर देसी शराब बरामद किया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब कारोबारी शराब लेकर जा रहा है तभी पुलिस टीम के द्वारा पीछा किया गया। पुलिस को देखकर शराब तस्कर देसी शराब रखकर भाग गया। इस मामले में अज्ञात के दर्ज करते हुए आगे की कारवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...