अल्मोड़ा, मार्च 25 -- यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत थाना चौकी पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, त्रुटिपूर्ण दस्तावेज सहित अन्य कारणों से 81 वाहन चालकों के चालान काट दिए। इसके अलावा लोगों को यातायात नियम समझाते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...