मऊ, मई 15 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाने की साइबर टीम ने पूर्व में गुम हुए 77 हजार के कुल चार मोबाइल बरामद करने में सफलता पाई है। शुक्रवार को सीओ मधुबन अंजनी कुमार पाण्डेय एवं थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह की मौजूदगी में चारों मोबाइल इनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। अपने खोए मोबाइल पाकर इनके चेहरे ख़ुशी से दमक रहे थे। शमशाद निवासी अलीपुर, थाना रामपुर का 24 हजार रूपये कीमती मोबाइल सिपाह बाजार से गुम हुआ था। दीनानाथ निवासी नेवादा गोपालपुर 18 हजार रूपये कीमती मोबाइल मधुबन बाजार में गुम हुआ था। विशाल मल्ल निवासी गांगेवीर का 19 हजार रूपये कीमती मोबाइल मधुबन बाजार में गुम हुआ था। यह भी पढ़ें- खोये हुए चार मोबाइल फोन मालिकों को सौंपे कालिंदी देवी निवासी विसेन दुबारी का 15 हजार रूपये कीमती मोबाइल दुबारी बाजार में गुम हुआ था। पुलिस के अन...