भदोही, अप्रैल 26 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 74 हजार 997 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराने का काम किया। पैसा मिलने के बाद संबंधित के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। जिले में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जवानों को मुस्तैद रहते हुए काम करने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी घटनाएं आए दिन लोगों की जागरूकता में कमी के कारण हो रही हैं। इसी कड़ी में कुलदीप कुमार राजभर निवासी आहोपुर, थाना चौरी के साथ 74997 रुपये का फ्राड हो गया था। मामले की शिकायत उन्होंने की थी। पुलिस ने लिखा पढ़ी करके 74,997 रुपये को न्यायालय के आदेश पर वापस कराया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम, रामनयन यादव, सलमा सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.