हाजीपुर, जून 2 -- राघोपुर । संवाद सूत्र रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरुषोत्तमपुर गांव के वार्ड नंबर 13 में एक घर में छापेमारी कर 7 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया। रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि पुरुषोत्तमपुर गांव में एक घर पर छापामारी कर गांजा के साथ लक्ष्मण राय पिता परमेश्वर राय को गिरफ्तार किया गया है। - रमेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...