पुलिस ने 7.35 करोड़ के मादक पदार्थों को किया नष्ट
आजमगढ़, अप्रैल 21 -- आजमगढ़। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूर्व में बरामद किए गए अवैध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण की। पुलिस ने गांजा, हेरोइन, स्मैक सहित कुल 864.184 किलोग्राम नशीले पदार्थ, लगभग 1000 डायजापाम टैबलेट्स को नष्ट किया। जिसकी अनुमानित कीमत सात करोड़ 35 लाख 55 हजार 640 रुपये है। विनष्टीकरण की प्रक्रिया मानक प्रोटोकॉल के अनुसार मेसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्राइवेट भादों माहुल मार्टीनगंज थाना दीदारगंज स्थित औद्योगिक इकाई में की गई। पूरी कार्रवाई की वीडियो ग्राफी और फोटो ग्राफी कराई गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) विवेक त्रिपाठी, प्रभारी विशेष मालखाना निस्तारण सेल उप निरीक्षक श्रीप्रकाश मिश्रा, आरक्षी प्रदीप कुमार शाह, आरक्षी मुकेश कुमार गिरी (डीसीआरबी) सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। रंगदारी वसूलने के चार आरोपी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.