बलरामपुर, अप्रैल 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर चीनी मिल की भट्ठी में मंगलवार को 67 लाख रुपये की स्मैक व चरस फूंक दी गई है। ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट कराया है। पांच थानों के 21 मुकदमों से भारी मात्रा में स्मैक व चरस बरामद किया गया था। इंसीनरेटर के जरिए पर्यावरण मानकों का पालन करते हुए मादक पदार्थ नष्ट कराए गए। ऑपरेशन दहन के तहत जनपद की पुलिस ने नशे के सौदागरों पर करारी चोट की है। मंगलवार को पुलिस ने जनपद के पांच अलग-अलग थानों से जब्त किए गए करीब 30 किलो 982 ग्राम अवैध मादक पदार्थों को बलरामपुर चीनी मिल के पावर प्लांट में बने उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर में डालकर नष्ट कर दिया है। यह भी पढ़ें- इंडो-नेपाल बॉर्डर बना कॉकटेल ड्रग तस्करी का ट्रांजिट प्वाइंट नष्ट किए गए इन नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.