पिथौरागढ़, मार्च 19 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने एक वर्ष में खोये हुए 57 मोबाइलों को ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की सर्विलांस सेल ने तकनीकी दक्षता से लगभग 15 लाख कीमत के मोबाइल ढूंढे है। जिन्हें पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...