पुलिस ने 57 मुकदमों में बरामद शराब को किया नष्ट
बरेली, जुलाई 10 -- शीशगढ़, संवाददाता। पुलिस ने शुक्रवार को 530 लीटर अवैध शराब का नष्ट किया। एसडीएम बहेड़ी द्वारा गठित टीम की निगरानी में पुलिस ने यह कार्रवाई मानपुर चौकी पर की ।पुलिस द्वारा नष्ट की शराब में 530 लीटर कच्ची अवैध शराब, अंग्रेजी शराब के 991 पव्वे और देशी शराब के 71 पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने यह शराब शराब तस्करों से बरामद की थी। नष्ट शराब आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 57 मुकदमों से संबंधित थी। जेएम बहेड़ी की न्यायालय से इस संबंध में गत दिनों आदेश जारी हुआ था। पुलिस ने मानपुर चौकी पर एक गड्ढा खोदकर शराब को उसमें डालकर नष्ट किया। कार्रवाई की वीडियोग्राफी की। कार्रवाई के समय इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक अजय कुमार, एसएसआई सुनील कुमार और एचएम राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.