मोतिहारी, अगस्त 6 -- कुंडवा चैनपुर । कुंडवा चैनपुर पुलिस ने मंगलवार शाम सीमा पर बन रहे सैनिक रोड से एक कार पर तस्करी कर ले जाये जा रहे 54 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। जबकि उसके निशानदेही पर गांजा के सप्लायर बिनोद मुखिया को कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर कमलेश कुमार चकिया थाना क्षेत्र के सिरसिया का रहने वाला है, जबकि संजय कुमार तिवारी मुजफ्फरपुर के देवरिया का रहने वाला है। तस्करों के पास से तीन मोबाइल फोन व करीब दस हजार रुपये भी बरामद हुआ है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बसंतपुर से कुछ अवैध सामान लेकर एक कार निकलने वाली है। यह भी पढ़ें- रक्सौल में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार सूचना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार को देते हुए उनके...