पुलिस ने 50 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर सौंपा
श्रावस्ती, जून 14 -- श्रावस्ती,संवाददाता। पुलिस सर्विलांस सेल ने लगभग 13 लाख 20 हजार रुपये की कीमत के 50 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सर्विलांस सेल की टीम ने अत्याधुनिक तकनीक ट्रैकिंग,लोकेशन और नेटवर्क डेटा के विश्लेषण के माध्यम से विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के मामलों पर कार्य किया। सर्विलांस टीम के प्रयास से 50 मोबाइल फोन बरामद किए गए। रविवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सभी मोबाइल उनके संबंधित स्वामियों को सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.