पुलिस ने 48 हजार की स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- पलिया पुलिस ने मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 48 हजार रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बबलू खान (50) पुत्र जबरू खान, निवासी मोहल्ला इकरामनगर थाना पलिया को दबोच लिए। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 ग्राम स्मैक के अलावा एक इनफिनिक्स कंपनी का मोबाइल फोन और 4000 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई। इसके साथ ही तस्करी के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल (यूपी 31 बीसी 0484) को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह भी पढ़ें- 48 ग्राम 60 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.