आजमगढ़, जून 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। पुलिस ने मई माह में अभियान चलाकर 448 खोए हुए एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए थे, जिनकी कीमत लगभग 94 लाख रुपये है। पुलिस द्वारा फरवरी 2024 से सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए मोबाइलों की बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अब तक कुल 4,650 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 11.22 करोड़ रुपये है, बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं। गुमशुदा मोबाइल धारकों ने सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- 448 खोए हुए एंड्रायड फोन को बरामद कर स्वामी को लौटाया रविवार को पुलिस लाइन में मोबाइल फोन स्वामियों को सौंपे गए। यह भी पढ़ें- पुलिस ने ...