बलिया, जून 23 -- बलिया। रेवती पुलिस ने साइबर अपराधियों की ओर से निकाले गये पैसे में से 44 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराया। पुलिस का कहना है कि इलाके के श्रीनगर निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह गौतम ने पांच सितम्बर 2025 को बैंक खाते से 85 हजार रुपये धोखा देकर स्थानान्तरण करने की शिकायत की थी। जांच में जुटी पुलिस ने पैसे को होल्ड कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 44 हजार रुपये वापस करा दिया, जबकि शेष पैसे को वापस कराने की प्रक्रिया चल रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओ अनुपम जायसवाल, एसआई सचिन सरोज, सिपाही योगेन्द्र, शिव प्रसाद, धर्मेन्द्र यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...