पुलिस ने 40 कार्टन विदेशी शराब लदी स्कार्पियो एवं बाइक बरामद की
हाजीपुर, जुलाई 23 -- मद्य निषेध एवं राज्य व्यापक नियंत्रण ब्यूरो पटना की गुप्त सूचना के आलोक में वाहन चेकिंग करते हुए कटहरा थाने की पुलिस ने मथनामाल-गोरौल मोड़ से एक स्कार्पियो एवं बाइक पर लदी करीब 40 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पकड़ाने पूर्व ही वाहन चेकिंग देख धंधेबाज गाड़ी सड़क पर खड़ी कर भाग निकले। पुअनि किरानी कुमार के बयान पर गाड़ी मालिक एवं चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया कि पुलिस शराब, गाड़ी, बाइक एवं उसमें मिले दो मोबाइल भी जब्त कर मालखाना में रखा गया है। -अशोक कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.