पुलिस ने 4 फरार आरोपितों के घर पर इश्तेहार चस्पाया
सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- रुन्नीसैदपुर। गाढ़ा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार फरार आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई वर्ष 2022 में सुप्पी थाना क्षेत्र में दर्ज आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार, गाढ़ा थाना के एसआई सुमंत सिंह ने माणिक चौक उत्तरी बिचला टोला निवासी विजय साह, माणिक चौक पश्चिमी सोनारपट्टी निवासी उपेंद्र साह तथा वार्ड संख्या-2 निवासी विकास कुमार के घर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चस्पाया। वहीं एएसआई सुनील कुमार ने माणिक चौक पश्चिमी पंचायत निवासी शिवशंकर महाराज के घर इश्तेहार चस्पाने की कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपित सुप्पी थाना कांड संख्या 116/2022 में नामजद हैं। यह मामला 27 अप्रैल 2022 को बसंत खुर्द स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के पास पुलिस ने छापेमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.