अमरोहा, मार्च 11 -- अमरोहा। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत 31 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया। पुलिस टीम ने इन बच्चों का कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय लुहारी खादर में दाखिला कराया। यह कार्य एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश और एएसपी अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन में किया गया। हसनपुर पुलिस टीम (उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह, महिला आरक्षी दिल शेर जहान तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका) ने गांव लुहारी खादर में जागरुकता अभियान चलाया। घर-घर जाकर महिलाओं से संवाद किया और बच्चों की शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप, गांव लुहारी खादर के 31 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया। इन सभी बच्चों का दाखिला कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय लुहारी खादर में कराया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य कृष्णा गर्ग, आशा क...