पुलिस ने 30 वर्षीय युवक का शव को किया बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया है आरोप
दुमका, अगस्त 25 -- नोनीहाट विधायक आवास के समीप क्वाटर से पंखे के सहारे रस्सी से लटकता एक 30 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवक की पहचान देवघर जिला के सांरवा थाना क्षेत्र के बमतलियांडीह निवासी सोनू राउत पिता अनिल राउत के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचने के बाद इसे हत्या मानकर निषपक्ष जांच कराने की मांग को लेकर देर तक हंगामा करते रहे। परिजनों ने आशंका जताया है कि युवक की हत्या कर फंदे से लटकाया गया है।
परिजनों का हंगामा परिजनों के हंगामा के बाद मौके पर चार थाना हंसडीहा, जामा, सरैयाहाट व रामगढ़ की पुलिस पहुंची है। परिजनों को समझाने-बुझाने के बाद जरमुंडी एसडीपीओ नवल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने देवघर जिला के सांरवा थाना क्षेत्र के डहुआ पंचायत के मुखिया दिवाकर कुमार व परिजनों के उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.